कौन सी चीजें हैं जो सस्ती नहीं खरीदनी चाहिए, और क्यों?
1. जूता: जब आप कही जाते हैं तो लोग
सबसे पहले आपके जूते को ही नोटिस करते हैं। तथा आपके पर्सनालिटी का अंदाज़ा लगाते
है। इसलिए हमेशा अच्छे जूते पहने। साथ ही अगर आप एक बार खर्च करके ब्रांडेड जूते
ख़रीदते है तो कई सालों की छुट्टी हो जाएगी, और ये आरामदायक भी होते हैं।
2. हेलमेट: हेलमेट का सम्बंध सीधे-सीधे
आपके ज़िंदगी से है। कभी भी कम दाम के कमजोर या घटिया हेलमेट ना ख़रीदे, ऐसा कर के आप अपने ज़िंदगी
से समझौता करेंगे। और महंगे हेलमेट आपके पर्सनालिटी को सकरतमक्ता देते है, जिससे आप कहीं अच्छे जगह
जाते वक्त या हेलमेट रखते वक्त कॉन्फ़िडेंट फ़ील करते है।
3. पानी की बॉटल: पानी की बॉटल पे लिखा हुआ
इक्स्पाइरी डेट पानी का नहीं बल्कि बोतल का होता है। जो कि अधिकतम ३-६ महीने का हो
सकता है। उसके बाद उसमें पानी रखकर पीना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसलिए
ढंग के बॉटल ख़रीदे सम्भव हो तो शीशे के बॉटल का इस्तेमाल करें।
कौन
सी चीज़ें सस्ती ख़रीदनी चाहिए:
1. कलम: मेरा मानना है की महंगे दाम
का कलम पैसे की बर्बादी है। कम दाम के कलम भी वही काम करेंगे जो महंगे दाम के। और
मुझे लगता है 3₹ वाले
कलम ज़्यादा ठीक चलते है।
2. इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस: महंगे इलेक्ट्रॉनिक्स
डिवाइस ख़रीदना भी ज़्यादा अच्छा निर्णय नहीं होता क्योंकि 1–2 साल के अंदर टेक्नॉलजी
अप्ग्रेड हो जाती है और आपकी महँगी ख़रीदी हुई डिवाइस नयी टेक्नॉलजी को मैच नहीं
कर पाती। और उनके खो जाने या ख़राब हो जाने के बाद दुःख भी बहुत ज़्यादा होता है।
इसलिए सस्ती डिवाइस ख़रीदे और मस्त रहे। और बदल बदल कर नए का मज़ा लेते रहे।